नई दिल्ली | किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने 13 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन आज भी लोग उनके गाए गाने को बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में किशोर कुमार को लेकर बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurana) अचानक ट्रेंड होने लगे। किशोर कुमार ने 70-80 दशक में अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत लिया था। मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) की आवाज के साथ लोगों ने किशोर दा की आवाज को भी बहुत सराहा। आज जहां फैंस उनके गीतों को सुनकर किशोर कुमार को याद कर रहे हैं वहीं आयुष्मान खुराना टॉप ट्रेंड (Ayushmann Khurana trending) कर रहे हैं। दरअसल, आयुष्मान ने अपने एक रोल के लिए किशोर कुमार से प्रेरणा ली थी।
आयुष्मान ने फिल्म ड्रीम गर्ल के लिए किशोर कुमार की फिल्मों से सीख ली थी। किशोर कुमार ने अपने कई गानों में एक महिला की आवाज भी निकाली थी। जिसे देखकर आयुष्मान को फिल्म ड्रीम गर्ल के लिए एक महिला का रोल प्ले करने में मदद मिली थी। आयुष्मान ने इस बात का खुलासा खुद अपने एक इंटरव्यू में किया है।
वहीं आयुष्मान ने मंगलवार को भी अपने इंस्टाग्राम पर किशोर कुमार को लेकर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में आयुष्मान ‘कागजों की कश्तियों कहीं किनारा होता नहीं’ गाते हुए नजर आ रहे हैं। आयुष्मान के इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। आयुष्मान ने किशोर दा की डेथ एनिवर्सरी पर उनके गाने को डेडिकेट किया है। ये तो सब जानते ही हैं कि आयुष्मान अपनी एक्टिंग के अलावा सिंगिंग के लिए भी जाने जाते हैं। फैंस एक्टर की आवाज के दीवाने हैं।