नई दिल्ली | अमेरिका के फेमस सिंगर जॉनी नाश (Johnny Nash) ने 80 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। मंगलवार को जॉनी नाश ने अपनी आखिरी सांसे (Johnny Nash Died) ली। एक समय में जॉनी नाश को सुपरस्टार कहा जाता था। उन्होंने कई शानदान गाने गाए और किताबें लिखीं। साल 1950 में जॉनी ने अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था। 36 साल तक उन्होंने बेहतरीन गाने गाए। जॉनी ने अपनी आवाज का लोगों को कायल बना दिया। ने I Can See Clearly Now गाना उनके करियर का सबसे हिट सॉन्ग रहा। इसके अलावा उन्होंने Stir It Up और There are More Questions Than Answers जैसे गानों से अपनी एक अलग पहचान बनाई। साल 1986 में उन्होंने सिंगिंग करियर को अलविदा कह दिया था। उनका आखिरी गाना एल्बम Here Again से था। ये उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया।
जॉनी ने 1986 के बाद से सिंगिंग करियर से दूरी बना ली। उनके फैंस ने उन्हें बहुत मिस हालांकि उन्होंने कभी वापसी नहीं की। अब जॉनी इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं। ऐसे में उनके चाहनेवाले उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जॉनी के निधन से उनका परिवार भी टूट गया है। उनके बेटे ने बताया कि वो सभी से बहुत प्यार करते थे और बहुत अच्छे पिता थे।
एडी वैन हेलेन का हुआ निधन
साल 2020 पूरे सिनेमा जगत के लिए बेहद बुरा रहा है। एक के बाद एक दिग्गज सेलेब्स इस दुनिया को अलविदा कहते जा रहे हैं। जॉनी नाश के अलावा फेमस गिटारिस्ट एडी वैन हेलेन का भी कैंसर के चलते 65 साल की उम्र में निधन (Eddie Van Halen Died) हो गया। एडी वैन हेलेन लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे लेकिन आखिरकार वो ये लड़ाई हार गए। एडी वैन हेलेन के गिटार बजाने के हुनर पर लोग फिदा थे। रॉक बैंड से उन्हें एक अलग पहचान मिली थी। हेलेन का नाम शानदार गिटारिस्ट (Guitarist) की लिस्ट में 8वें नंबर पर आता था।
Guitarist Eddie Van Halen dies of cancer at the age of 65: Reuters
— ANI (@ANI) October 7, 2020