नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को लेकर अब तक कई खुलासे और दावे किए जा चुके हैं। वहीं अब एक और नई बात सामने आ रही है जो बेहद चौंकाने वाली है। रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) हमेशा से ही ये दावा करती आई हैं कि वो सुशांत से 8 जून के बाद नहीं मिली। लेकिन अब नई थ्यौरी के मुताबिक कुछ और सामने आ रहा है। दरअसल, बीजेपी नेता विवेकानंद गुप्ता का दावा है कि सुशांत और रिया की मुलाकात 13 जून को हुई थी। उन्होंने कहा है कि उन्हें एक गवाह के जरिए इस बात की जानकारी हुई है।
Rekha करने जा रही हैं टीवी डेब्यू, सिंदूर के साथ अपने लुक में आएंगी नजर.. देखिए Video
बीजेपी मुंबई के सेक्रटरी ऐडवोकेट विवेकानंद गुप्ता (Vivekanand Gupta) का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती को 13 जून को रात 3 बजे के करीब साथ में देखा गया था। उनका दावा है कि रिया को सुशांत ने उनके घर पर भी छोड़ा था। बीजेपी नेता के दावे के बाद ये केस अलग दिशा ले सकता है। विवेकानंद ने ये भी कहा है कि वो सीबीआई (CBI) के सामने भी ये बयान देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर CBI उन्हें सुन रही है तो वो पूछताछ के लिए बुला सकती है। विवेकानंद का ये भी कहना है कि उन्हें ये भी पता लगा है कि सुशांत के घर 13 जून को एक बड़े नेता की बर्थडे पार्टी हुई थी। पार्टी के बाद सुशांत ने रिया को उनके घर पर छोड़ा था।
वहीं इतना बड़ी बात सामने आने के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह (Shweta Singh Kirti) ने कहा है कि ये एक नई ब्रेकिंग है। एक चश्मदीद जो पुष्टि कर सकता है कि भाई 13 की रात रिया से मिले थे! 13 की रात को ऐसा क्या हुआ था कि भाई दूसरे दिन मृत पाए गए? बता दें कि सुशांत की बहन मीतू सिंह उनके साथ 12 जून तक थीं उसके बाद 13 जून को लेकर अभी तक कई तरह की थ्यौरीज सामने आ चुकी हैं। सुशांत केस की जांच सीबीआई कर रही है। अभी तक ये मामला सुलझ नहीं पाया है। नई जानकारी सामने आने के बाद सीबीआई क्या रुख अपनाती है देखना होगा।