‘हाथी मेरे साथी’ वाली फिल्म तो आपने जरूर देखी होगी। इंसान के लिए हाथी हमेशा से सहयोगी की भूमिका में रहा है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो गजराज की समझदारी और मानव से लगाव को बड़े ही अच्छे तरीके से दर्शाता है। वीडियो के देखने वाले यूजर हाथी की की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं।
यह वीडियो थाईलैंड के एक होटल का है। होटल के एक रूम में महिला आराम से सो रही होती है जिसको जगाने के लिए खिड़की के पास हाथी पहुंच जाता है। हाथी अपनी सूंड से हिलाकर महिला को जगाने लगता है। महिला भी नींद से जागने के बाद इस हाथी को देखकर हैरान रह जाती है।
2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं अब तक
ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद से वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज़ और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। इस क्लिप को 18 जुलाई को यूजर साक्षी जैन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। बता दें कि थाईलैंड उन गिने-चुने देशों मे से है जहां हाथी आज भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। हालांकि हाथी यहां एक लुप्तप्राय प्रजाति की लिस्ट में आ गई है। फिर भी ये देश लगभग 2 हजार जंगली हाथियों के निवास स्थल के तौर पर जाना जाता है।
एक हाथी ने कभी हथिनी को किया था फूल देकर प्रपोज
करीब एक साल पहले की घटना है जब एक हाथी फूलों का गुलदस्ता लेकर हथिनी से प्यार का इजहार करता है।
किसी इंसान की तरह वह अपनी सूंढ़ में प्रेमिका को प्रपोज़ करने के लिए गुलाबी रंग के फूल भेंट करता है।
वह हथिनी के पास जाकर जब ऐसा करता है तो हथिनी भी उसका प्रपोज़ल काफी प्यार से एक्सेप्ट करती है और दोनों एक-दूसरे के लिए अपना प्यार दर्शाते हैं। इस वीडियो को देखकर आप अनायास ही मुस्कुराने लगेंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि जानवरों में इतनी समझदारी भी होती है।